scorecardresearch
 

पाकिस्तान में एक टीवी पत्रकार की गोलियों से भूनकर हत्या

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में निजी टीवी चैनल के एक पत्रकार की रविवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. एक्सप्रेस न्यूज ने खबर दी कि उसके संवाददाता याकूब शहजाद गुजरावालां शहर में एक ऑफिस में एक दोस्त के साथ बैठे थे, उसी दौरान कुछ सशस्त्र लोग आए और उन्होंने उन पर गोलियां चला दीं.

Advertisement
X

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में निजी टीवी चैनल के एक पत्रकार की रविवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. एक्सप्रेस न्यूज ने खबर दी कि उसके संवाददाता याकूब शहजाद गुजरावालां शहर में एक ऑफिस में एक दोस्त के साथ बैठे थे, उसी दौरान कुछ सशस्त्र लोग आए और उन्होंने उन पर गोलियां चला दीं. शहजाद को तीन गोलियां लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. उनके बगल में बैठा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया.

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाए. वह घायल व्यक्ति की स्थिति स्थिर होने के बाद उससे पूछताछ भी करेगी. पुलिस ने शहजाद की पिछले कुछ दिनों की न्यूज रिपोर्ट भी खंगालने की योजना बनाई है, ताकि यह पता किया जा सके कि कहीं उन्हें उनके कार्य के कारण निशाना तो नहीं बनाया गया.

पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ ने हत्या का संज्ञान लिया है और पुलिस से 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है. पाकिस्तान पत्रकारों के लिए सबसे खतरनाक स्थानों में एक रहा है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement